फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पशु कटान करने वालों पर कार्रवाई हो

Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांधला से अतिक्रमण हटवाने तथा अवैध रूप से पशु कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई। भाजपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर विकास पंवार, कांधला मंडल अध्यक्ष सतबीर वर्मा, व्यापारी नेता श्रीकांत जैन, डॉक्टर युद्धवीर मलिक तथा अनिल कुमार आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कांधला में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है।

पिछले दिनों भी गली में अवैध पशु कटान किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को यह कहकर लौटा दिया गया कि शादी समारोह के लिए पशु कटान करने को नगर पालिका परिषद कांधला से अनुमति ली गई, लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने अनुमति दिए जाने की बात से इंकार किया था।
विज्ञापन


मांग है कि अवैध रूप से पशु कटान पर प्रदेश सरकार ने भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है, जिसके चलते अवैध पशु कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि कस्बा कांधला में कई स्थानों पर अतिक्रमण हो रहा है। 

राजकीय महिला महाविद्यालय के दोनों गेटों के आसपास खोखे रखे हैं तथा उपले पथाई की जा रही है। नतीजतन वहां प्रदूषण भी फैलता है। इसके अलावा यूको बैंक शाखा के सामने सड़क पर दो खोखे रखे हैं, जहां असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं।

आरोप है कि वहां नशीले पदार्थों की बिक्री भी होती है, जिस कारण आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें