फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए मांगी भूमि

Thu, 01 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। टैक्स अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से प्रस्तावित जिला मुख्यालय की भूमि पर वाणज्यिकर, आयकर कार्यालय, अधिवक्ताओं के चैंबर और पुस्तकालय बनवाने के लिए भूूमि आरक्षित किए जाने की          मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को टैक्स टीएन बार एसोसिएशन शामली के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार गर्ग, सचिव विवेक जैन के नेतृत्व में टैक्स अधिवक्ताओं कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम सुजीत कुमार को अपनी मांगो को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि शामली में जिला मुख्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें सरकारी विभागों के कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। जिला मुख्यालय पर जिला जज न्यायालय की स्थापना प्रस्तावित है। 

इसीलिए शामली में नवनिर्मित जिला मुख्यालय में वाणिज्य कर एवं आयकर कार्यालय, अधिवक्ताओं के चैंबर लाइब्रेेरी के लिए भूमि आवंटित किया जाना आवश्यक है।  

ज्ञापन में टैक्स अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 30 से ज्यादा अधिवक्ता पेशे में हैं। जिला एवं सिविल कोर्ट में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण कराने के भूमि की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वाले टैक्स अधिवक्ताओं में गौरव मित्तल, राजेश मिश्रा, मयंक गर्ग, सुरेश अग्रवाल, वीवी गुप्ता, श्यामलाल सैनी, अवनीश संगल, गुरूमुख सिंह, अशोक कुमार गोयल, विनोद कुमार गोयल, नरेंद्र कुमार मित्तल, व्रजवीर सिंह कांबोज, प्रवीण कुमार गर्ग, मयंक गोयल, सचिन जैन, अशुल धीमान, कदम सिंह रूमित अग्रवाल, सतपाल सिंह, सतीश कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें