फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दुकानदार और मौलाना को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
कैराना में गंडे ताबीज से ग्राहकी प्रभावित करने के पकडे गये आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पड़ोसी व्यापारी का कारोबार प्रभावित करने के लिए पानी के कैंपर में ताबीज डालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी दुकानदार, ताबीज देने वाले कथित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौ सितंबर को शामली रोड पर रिलायंस ट्रेंडस के सामने एलयूसीसी कार्यालय के मालिक सरवर निवासी मोहम्मदपुर राई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि पड़ोसी दुकानदार अब्दुल खालिक निवासी मोहम्मदपुर राई ने उसका व्यापार प्रभावित करने के इरादे से उसके पानी के कैंपर में ताबीज डाल दिया। जिसका पानी पीने के बाद उसकी, तीन अन्य ग्राहकों की हालत बिगड़ गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सरवर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को आरोपी दुकानदार अब्दुल खालिक निवासी मोहम्मदपुर राई को पानीपत तिराहे के पास से और ताबीज बनाकर देने वाले आरोपी मौलाना मंसूर हाशमी निवासी ईदगाह को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें