फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, मस्कट और कारतूस बरामद

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा मस्कट के साथ पकडा गया कायस्थावाडा में 11 दिन पहले हुए खूनी संघर्ष का आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, मस्कट और कारतूस बरामद
विज्ञापन

शामली, कैराना। रंजिशन दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के कब्जे से एक मस्कट और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन अगस्त को मोहल्ला कायस्थवाड़ा में पुराने झगड़े की रंजिशन दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। पुलिस ने 14 नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दो दिन पहले भी पुलिस ने लाइसेंसी राइफल के साथ दो आरोपियों को जेल भेजा था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला कायस्थवाड़ा में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष व फायरिंग के मामले में एक आरोपी यूसुफ निवासी ग्राम गंगेरू थाना कांधला का नाम प्रकाश में आया है। उसे शुक्रवार दोपहर कांधला रोड मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई एक पौनिया मस्कट 315 बोर व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें