फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
थानाभवन पुलिस द्वारा पकडे़ चोरी के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नौ घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थानाभवन और बाबरी क्षेत्र में एक माह में नौ घरों में की गई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 31 हजार रुपये, गहने और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को थानाभवन पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग मसावी भट्ठे के निकट से होकर कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आरिफ उर्फ कलवा और इस्तकार निवासी मसावी थाना थानाभवन बताया। दोनों युवकों के कब्जे से 31 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, पांच जोड़ी पाजेब, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक चोरी के आरोपी हैं। उनके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसपी ने बताया उनसे बरामद माल चोरी का पाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने एक माह में थानाभवन के गांव मुल्लापुर व कुतुबगढ़ और बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में नौ घरों में चोरी की घटनाएं कीं। इन घटनाओं का दोनों थानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घरों में हुई थी चोरी की वारदात
बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में 14 जुलाई की रात को भूषण, कल्लू, राजबीर के घर से नकदी व गहने चोरी किए थे जबकि राजकुमार, शमीम व ओमपाल के घर में जाग होने पर चोरी होने से बच गई थी। एक घर में चोरों ने एक महिला जगवती को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव भंदौड़ा में ले जाकर जिन घरों में चोरी हुई थी, उनकी पहचान भी कराई है। थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ में रविंद्र, रामकुमार व विकास और मुल्लापुर में मोहकम सैनी, मैनपाल और विश्वास के घरों में रात को चोरी की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें