फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले युवक को गोली मारकर घायल करने मामले में आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल के साथ ही दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले पांच मार्च को वीवी इंटर कॉलेज रोड पर नाले के पुल के निकट गांव खेड़ीकरमू निवासी विशाल पर सरेआम पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। पैर में तीन गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना की रिपोर्ट घायल के चचेरे भाई विनीत कुमार की तरफ से बधेव निवासी सन्नी, शामली निवासी अक्षय और तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कैराना रोड नहर पुल से हत्या के प्रयास की घटना मेेें वांछित आरोपी सन्नी, निवासी गांव बधेव थाना आदर्श मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें