फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-विपत्ति काल में दूसरे मित्र की मदद करना सच्ची मित्रता

विज्ञापन
शामली मौहल्ला बरखंडी पर स्थित सिद्धपीठ डेरा बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर मेंश्रीमद् भागवत कथा में ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास रोहिणी शरण ने सुदामा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मित्रता गरीब-अमीर नहीं देखती है। विपत्ति आने पर दूसरे मित्र की सहायता करना ही सच्ची मित्रता है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला बरखंडी स्थित सिद्धपीठ डेरा बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर के महंत शेर नाथ के आशीर्वाद से पंडित लक्ष्मण कौशिक, पंडित अनिल आचार्य पंडित विकास भारद्वाज ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना की। सातवें दिन कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान शिक्षा देते हैं कि जीवन में कभी सेवा से पीछे नहीं रहना चाहिए। धर्म के कार्य में बढ़ चढ़कर सेवा करनी चाहिए। महाराज श्री ने सुदामा के चरित्र का वर्णन किया और श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता की मिसाल देते हुए कहा कि मित्रता अमीरी- गरीबी नहीं देखती। गरीब ब्राहमण सुदामा की सहायता करके भगवान श्रीकृष्ण ने उनका उद्धार करके मिसाल कायम की। इस मौके पर श्री कृष्ण सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से कथावाचक रोहिणी शरण महाराज को पगड़ी पहनाकर और गले में पटका पहनाकर सम्मानित किया। श्रीमद्ध भागवत कथा का समापन और विशाल भंडारा आज होगा।

शामली मौहल्ला बरखंडी पर स्थित सिद्धपीठ डेरा बाबा भवानी नाथ शिव मंदिर मेंश्रीमद् भागवत कथा में ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें