कैराना। चौक बाजार में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शनिवार रात करीब नौ बजे चौक बाजार में ईको गाड़ी लेकर आ रहे युवक ने हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ने एक दुकानदार के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इस दाैरान आरोपी ने पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर दी। बाद में आरोपी काफी उग्र हो गया और पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी भोल्लर निवासी बाईपास कैराना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।