फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Shamli:  टैंकर ने पुलिस के वाहन में मारी टक्कर, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 14 Apr 2024 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली-सहारनपुर मार्ग पर गांव किरोड़ी मोड़ के निकट एक सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया कि यहां पीछे से टैंकर की पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर लगने से आदर्श मंडी थाने के प्रभारी निरीक्षक व दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आदर्श मंडी थाने के प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा व दो कांस्टेबल आकाश चौधरी व अशोक पहल के साथ सरकारी गाड़ी में शामली से सहारनपुर मार्ग पर गश्त करते हुए जा रहे थे।

 

जब वे गांव किरोड़ी मोड़ के निकट पहुंचे तो पीछे से आए तेल से भरे टैंकर ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे इंस्पेक्टर व दोनों सिपाही गंभीर घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद टैंकर को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें