फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांचवें दिन मंदिरों -घरों में मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की

Sun, 14 Apr 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली आठठे वाल में पूजा  अर्चना करते श्रदांलू
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की विशेष पूजा अर्चना और व्रत अनुष्ठान विधि विधान से आयोजित किए। मंदिरों और घरों में मां के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मनोकामनाएं मांगी। घरों और कीर्तन में मां दुर्गा के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन


शनिवार को घरों और मंदिरों में श्री दुर्गा मंडप में पांचवें दिन सुबह पांच बजे से स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के तहत मां दुर्गा स्वरूप स्कंदमाता की कथा पढ़कर सुनाई। श्री दुर्गा चालीसा, श्री दुर्गा स्त्रोत और आरती उतारी। घर परिवार की सुख सम़ृद्धि की मनोकामना मांगी। दोपहर बाद घरों और मंदिरों में श्रद्धालु महिलाओं ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत करके गुणगान किया। पुरानी सब्जी मंडी और करनाल रोड पर मां शाकंभरी देवी, पानीपत रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, हनुमान धाम, बलभद्र मंदिर, रेलपार मां दुर्गा शिव मंदिर, टंकी रोड मां वैष्णो देवी भैरव मंदिर समेत मंदिरों के जयकारे गूंजते रहे।

शामली आठठे वाल में पूजा  अर्चना करते श्रदांलू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें