फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में दर्दनाक हादसा : बारिश से भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबे दो मासूम

Sun, 09 Jan 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली

सार

रविवार को बाबरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते गांव चुनसा के एक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए । 
विज्ञापन
house colasped - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को एक कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूम मलबे में दब गए। दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  शामली जनपद में तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रविवार को बाबरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते गांव चुनसा के एक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए । 

यह भी पढ़ें: दोस्त बने कातिल:  सहारनपुर में रुपये नहीं लौटाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन


छत गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से निकाला। मलबे में दबी मासूम बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया गया कि चूनसा गांव में मांगेराम के मकान की छत रविवार सुबह भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और खुद मेहनत मशक्कत कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चे मुकेश और पूजा को काफी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मलबे में घर का काफी सामान भी दब गया। काफी देर बाद तक भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें