सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने पर परिजन शांत हुए और घायल छात्र को लेकर घर चले गए। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य कमलेश कुमार का कहना है कि पत्ती टूटने से पंखा गिर गया था जिसके एक छात्र को हल्की सी चोट आई है।
सैकड़ों वर्ष पुराना है कॉलेज
हिंदू इंटर कालेज सैकड़ों वर्ष पुराना है। स्कूल के कुछ भवन बहुत पुराने और जर्जर हालत में हैं। वहीं छात्रों के परिजनों द्वारा कई बार स्कूल प्रबंधन को जर्जर भवन में बच्चो को न बैठाए जाने की बात कही है,लेकिन अभिभावकों की बातो को अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे में ये अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
वहीं दूसरी ओर स्कूल में लगे कुछ बिजली के उपकरण भी पुराने होने के कारण परेशानी का कारण बन रहे हैं। अगर समय समय पर बिजली उपकरणों का रख रखाव होता तो छात्र आयन के सिर पर कक्षा में चल रहा पंखा नही गिरता और वह घायल होने से बच जाता।