फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शराब तस्करी में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसओजी और थाना कांधला पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 17 मार्च को दस टायरा ट्रक में पंजाब राज्य में निर्मित अवैध शराब की 900 पेटियों को अंबाला से उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने शराब पकड़ते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपी जगतार सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम डालो माजरा नवीपुरा थाना सरहिन्द जनपद फतेहगढ़ साहिब पंजाब फरार चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी, सर्विलांस और थाना कांधला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें