फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए मिसाल बना बंतीखेड़ा का अब्दुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। देश में नेक इंसानों की कमी नहीं है। ऐसा ही एक नेक दिल इंसान है बंतीखेड़ा गांव का अब्दुल। जो दिव्यांग है, लेकिन दिल बहुत बड़ा है। लोगों के कपड़े सिलकर घर का गुजर बसर कर रहा अब्दुल अब घर में ही मास्क तैयार कर लोगों को निशुल्क बांट रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते काम भी बंद हो गया, लेकिन अब्दुल ने समाज सेवा का बीड़ा उठाया है। बकौल इस महामारी के दौर में हर इंसान को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। गांव में मास्क और सैनिटाइजर के प्रति लोग ज्यादा जागरूक नहीं होते। ना ही इतनी आसानी से मास्क मिलते हैं। इसलिए उसने मास्क बनाकर लोगों को देने का मन उसने बनाया था। कपड़ा उसके पास पहले से ही रखा था। उसके उसने मास्क बनाए और आसपास मोहल्ले के लोगों को निशुल्क बांट रहा है। अब्दुल का कहना है कि यदि उसके इस प्रयास से 10 लोगों को भी कुछ लाभ हुआ, तो यही उसके लिए बहुत कुछ होगा। समाज सेवा के लिए मन में सच्ची सेवा का भाव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें