झिंझाना (शामली)। कस्बा ऊन में मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कस्बा ऊन के मोहल्ला प्रताप नगर में नरेंद्र निवासी सिरसली जिला बागपत करीब 30 साल से मेडिकल स्टोर चला रहा था। बुुधवार रात को स्टोर के निकट कमरे पर फांसी लगा हुआ उसका शव मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।