फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोरा दौड़ में आरोही, रुकैया और सुशील रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव भैंसवाल के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में बोरा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्रा आरोही, रुकैया और छात्र सुशील सबसे तेज दौड़े। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा तीन, चार और पांच के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर सुशील, द्वितीय सिदरा व तृतीय स्थान पर निशा रही। कक्षा चार में रुकैया प्रथम, अबुबकर द्वितीय व सागर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं कक्षा पांच में आरोही प्रथम, अनंत द्वितीय व परी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापिका ममता ने पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए ऐसे ही मेहनत व लगन से खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका नीरज, राजकुमार, शैलेंद्र, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें