आरव को 99.2, आयुषी-जय को मिले 99 प्रतिशत अंक
शामली। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों व मित्रों के साथ खुशी मनाई और एक दूसरे केेे मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के विज्ञान वर्ग के छात्र आरव बालियान ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के विज्ञान वर्ग के छात्र जय गुप्ता ने 99 प्रतिशत और स्कॉटिश इंटरनेशनल की आयुषी राणा ने ह्यूमिनिटीज में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
जिले में सीबीएसई इंटर के 28 स्कूल हैं, जिनमें 12वीं में 2131 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी। इस कारण सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया। शुक्रवार को इंटर का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र आरव बालियान 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने। आयुषी राणा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और वंश जैन ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 34 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 66 छात्रों ने 90 प्रतिशत ओर 102 छात्रों ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या, स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, निदेशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के विज्ञान वर्ग के छात्र जय गुप्ता 99 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बने। वह दो साल पहले 10वीं में भी जिला टॉपर रहे थे। स्वाति पंवार 98.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और अदिति ने 98.4 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि इस सत्र में कुल 330 में से 136 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 57 ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 96 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक प्रबंधक अतुल बंसल, व प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
बीएसएम स्कूल शामली में रक्षित मलिक 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मनन चौधरी 96.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और प्रियांश मित्तल 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान व चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली में गणित वर्ग में विदुषी 95.6 प्रतिशत, जीव विज्ञान वर्ग में रीतिका आर्या 95.2 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में पालाक्षी 95 प्रतिशत, कला वर्ग में कनिका पंवार 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, प्रबंधक अमरदीप मलिक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का के प्रधानाचार्य सुुुुभाषचंद ने बताया कि विज्ञान वर्ग में विदूषी देशवाल 91 प्रतिशत के साथ पहला, सीमा तरार 95.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और मानसी देशवाल 82.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स वर्ग में रिया 83 प्रतिशत के साथ पहला, शिवम मलिक 77 प्रतिशत और एकता तरार 76.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक नरेंद्र कुमार उप प्रबंधक देवयश लाटियान, निर्देशक डॉ. अरविंद गुप्ता व लोकेंद्र राणा ने बच्चों को बधाई दी।
---------
इस तरह तैयार हुआ रिजल्ट
सीबीएसई स्कूलों की जिला समन्वयक स्कॉटिश स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं न होने के कारण सभी बच्चों को प्रोन्नत किया है। सीबीएसई ने छात्रों के कक्षा 10 व 11 का 30-30 प्रतिशत और कक्षा 12 का 40 प्रतिशत मानक रखकर इंटर का रिजल्ट तैयार किया है।