फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बूंदाबांदी से बिगड़ा मौसम का मिजाज  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोमवार देर रात आई आंधी और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। एक ओर जहां अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगाें को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, वहीं जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी और बूंदाबांदी से गेेेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित होने से सबसे ज्यादा चिंता किसानों की रही। बुधवार को भी मौसम बिगड़ने के आसान जताए गए है। उ
विज्ञापन

15 दिन से गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। गरम हवाएं चलने से अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी का असर दिखाई पड़ने लगा था। मगर, सोमवार की देर रात मौसम का आखिर मिजाज बदल गया। तेज हवाओं ने आंधी का रूप धारण कर लिया। मंगलवार की सुबह छह बजे तक आंधी चलती रही। सात बजे करीब हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा जरूर हो गया। लेकिर आंधी के कारण करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, आंधी से गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने ली। मौसम वैज्ञानिक की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मेें पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। 

फसलाें को नुकसान नहीं
जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी का कहना है कि जिले में गेहूं की फसल कटाई के मद्देनजर मौसम का कोई असर नहीं पड़ा है। फिलहाल तेज हवा से गेहूं की फसल के गिरने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम खराब रहेगा
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बुधवार को भी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें