फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन सभासद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Tue, 16 Apr 2019 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और दुकान व घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने, ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने नगर पालिका के तीन सभासदों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी सात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला यूपी में शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मोहल्ला आलखुर्द निवासी मोहसिन ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि वह खुरगान रोड पर सीमेंट की दुकान करता है। आरोप है कि तीन भाइयों गय्यूर, नसीम और राशिद निवासी मोहल्ला बिसातियान, मुरसलीन और उसका भाई वासिल निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द, फुरकान निवासी मोहल्ला इकरामपुरा और नदीम निवासी खुरगान रोड ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर सोमवार देर शाम आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। उस पर तमंचे तान दिए और वहां खड़े ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। 

इसके बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर भी मारपीट की। इसमें वह और उसका भाई घायल हो गया। आरोपियों में गय्यूर, मुरसलीन व फुरकान पालिका सभासद है। 

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध रंगदारी, बलवा, मारपीट धमकी देना सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की महिला जरीफा निवासी मोहल्ला बिसातियान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार की रात आठ बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि तीन भाइयों मोहसिन, भूरा और कासिम निवासीगण मोहल्ला बिसातियान, चार भाइयों इरफान, आरिफ, सादा और पप्पू निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द ने घर में घुसकर उसके पुत्रों के साथ लाठी-डंडों, धारदार हथियार तलवार, सरिये से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें