फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से सील होंगी जिले की सीमाएं

Fri, 10 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना में वाहनों की चेकिंग करते अर्द्धसैनिक बल के जवान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।   पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, गाजीपुर, मऊ जिले का फोर्स इस बार यहां विधानसभा चुनाव संपन्न कराएगा। प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर शुक्रवार शाम पांच बजे जिले की हरियाणा सीमा सील कर दी जाएगी। हरियाणा- उत्तराखंड, दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों के आवागमन बंद रहेगा।  मतदान के दिन बाजार- दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।    
विज्ञापन


मतदान से पूर्व सभी सियासी दलों के प्रत्याशियों के मतदान एजेंट की मौजूदगी में मतदान का मॉकपाल  सुबह छह बजे  किया जाएगा। सात बजे मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को मंडी स्थल पर कैैराना विधानसभा की 294, थानाभवन विधानासभा की 313, शामली विधानसभा की 291 पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। हरियाणा सीमा पर यमुना ब्रिज पानीपत पुल, यमुना ब्रिज बिडौली करनाल पुल, कुंडा घाट लक्ष्मीपुरा, इस्सौपुर टील भडी घाट,चौतरा, बसेडा घाट, मंडावर, इस्सौपुर खुरगान, सहपत, डुंडूूूूखेडा गांव के बैरियर पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। 

अंतर जनपदीय सीमा पर भाजू, लांक भट्ठा, कादरगढ़, भभीसा, बुटराडा  मुजफ्फरनगर बोर्डर, अंबेहटा याकूबपुर, चौसाना  लक्ष्मीनगर, गंदेवडा सहारनपुर, तीतरो, कच्चीगढ़ी बोर्डर सहारनपुर जनपद बोर्डर, एलम, इस्सौपुर टील, इस्लामपुर घसौली, भनेडा बागपत जिले की सीमा पर पुलिस टीमों को लगाया गया है।  दिल्ली- यमुनौत्री सहारनपुर मार्ग पर जलालाबाद चौराहा शामली सहारनपुर तिराहा, कांधला में बुढ़ाना रोड़, मेरठ- करनाल मार्ग पर   झिंझाना में गाड़ी वाला चौक पर चेकिंग रहेगी। 
विज्ञापन


शामली रोडवेज डिपो के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि मतदान के मद्देनजर हरियाणा, उत्तराखंड एंव दिल्ली राज्यों से रोडवेज बसों का संचालन 11 फरवरी को सुबह चार बजे से लेकर रात आठ बजे  तक  बंद  रहेगा। पूरे दिन उद्यमियों - व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दिन सभी को वोट का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें