शामली(ब्यूरो)। जनपद मेें 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जनपद के सभी कक्षा 1 से 12 तक के छात्र छात्राओं का अवकाश रहेगा। जिसके लिए बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर व डीआईओएस एमएस सिद्दीकी ने बताया कि 11 फरवरी में होने वाले मतदान की तैयारियों के कारण सभी स्कूल कॉलेजों का तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर पोलिंग बूथ स्कूलों, कॉलेजों व प्राइमरी स्कूलों में बनाए जाने है। जिनमें दो दिन पहले ही तैयारी शुरु कर दी है। सभी बूथों पर बैरिकेडिंग से लेकर फोर्स के ठहरने व अन्य सुविधाओं को पूरा कराना है। जिसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों के लिए छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए है। वही सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल मेें ही उपस्थित रहने के आदेश दिए है।