फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाज बाजार, औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले में निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए हर पोलिंग बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। मतदान के दिन औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। रोडवेज, प्राइवेट बसों का आवागमन बंद रहेगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा सीमा को सील करने के बाद पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया दिया गया था। हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली एवं अंतर जनपदीय बॉर्डर पर भारी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का आवागमन शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया गया है।

हरियाणा बॉर्डर को सील करने के बाद बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए डीएम      सुजीत कुमार, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने करनाल, पानीपत के डीसी एवं एसपी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से हरियाणा और दूसरे प्रांतों से आवाजाही को रोक दिया गया है। विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर  जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठान, बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया गया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली डिपो के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम तक रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो गया था। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक रोडवेज, निजी बसों का आवागमन बंद रहेगा। मतदान समाप्ति के बाद शामली से दिल्ली, शामली से सहारनपुर, शामली से मेरठ के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें