फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 10 Mar 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित चंदनपुरी कट पर प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती की तैयारी कर रहे अरविंद कुमार (35) को रविवार देर रात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। उस समय युवक हाईवे को पार कर रहा था, तभी बिडौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अपने छोटे भाई अरविंद पुत्र सुखबीर (35) निवासी गांव धौलरी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की।
विज्ञापन

उसने बताया कि अरविंद तीन दिन पहले वह अपने पैतृक गांव धौलरी से उसके पास गांव लक्ष्मणपुरा आया था। वह प्रादेशिक सेना की भर्ती की तैयारी कर रहा था। रात में वह पेट में गैस बनने की बात कहकर घर से बाहर गया था और थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी। विनोद कुमार गांव लक्ष्मणपुरा में रहकर निजी पशु चिकित्सक का कार्य करते हैं। उसने बताया कि सुबह सोशल मीडिया पर हादसे की खबर वायरल होने पर हादसे की जानकारी हुई। अरविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है। विनोद ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

जिले में पूर्व में हुए हादसे
- आठ दिन पहले आदर्श मंडी क्षेत्र में बनत बाईपास पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे बाइक सवार अलीपुर निवासी सवार राजेश व उसकी बेटी तनु की हुई थी मौत, बाइक चला रहा बेटा हुआ था गंभीर घायल।
-अप्रैल 2025 में आदर्श मंडी क्षेत्र में गोहरनी चौक के निकट सरिये से लदे ट्रक के नीचे दबकर मालेंडी निवासी मां-बेटी की मोत हुई थी।
- जनवरी 2025 में शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा रेलवे क्रासिंग पर ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार युवक की हुई थी मौत, तीन साथी हुए थे घायल
- दिसंबर 2024 में हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। हादसे में 22 वर्षीय शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन

- दिसंबर 2023 में टोल प्लाजा कर्मी सिंभालका निवासी 21 वर्षीय सुधांशु की चंदनपुरी कट के पास रेत से लदे डंपर से कुचलकर मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें