फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेले में घूमने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों से हुआ था विवाद, बाईपास पर ऐसे हाल में मिला

Tue, 08 Oct 2024 04:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला खाखरोबान के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर अमन की सोमवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अमन कस्बे में ही मेले में दोस्तों के साथ गया था। 
विज्ञापन


रात करीब एक बजे वह सिंभालका बलवा बाईपास के पास घायलावस्था में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। नगर के मोहल्ला खाखरोबान निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र असलम सोमवार की रात अपने दोस्तों के साथ नगर के कैराना रोड पर लगे मेले में घूमने के लिए गया था। 
विज्ञापन


अमन के पिता असलम फूल बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया गया कि मेले में अमन का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसका बाद वहीं पर निपटारा हो गया था। 
 

परिजनों का आरोप है कि उसके बाद अमन के दोस्त उसे खाना खाने के लिए शामली के लिए बोलकर अपने साथ ले गए, रास्ते में उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर मरणासन्न अवस्था में उसे सिंभालका-बलवा बाइपास के पास फेंककर फरार हो गए। 

 
विज्ञापन

अमन को सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों ने सूचना डायल 112 पर दी। मेरठ के अस्पताल में अमन ने दम तोड़ दिया। असलम और परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि दोस्तों ने ही अमन की हत्या की है। हत्या कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोस्तों से विवाद के बाद हत्या की बात कही जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें