फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट, विकास भवन समेेत अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम सुजीत कुमार ने विकास कार्यों मेें तेजी लाने और मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सोमवार को  उन्होंने कलक्ट्रेट, विकास भवन और आवासीय भवनों के निर्माण में देरी होने होने पर निर्माण एजेेेेंसियों को फटकार लगाई है और कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने बीडीओ को     ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सर्वे करके जिन लाभार्थियों के कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके कार्ड आवेदन और जांच कराकर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि लिलौन के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कार्य तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों मेें मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्माण कराए। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने वाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने  तितरवाड़ा के मॉडल स्कूल के विद्युतीकरण करने के आदेश दिए। उन्होंने लोहिया ग्राम में विद्युतीकरण, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण   समय से पूरा कराने के निर्देश        दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यीशु रूस्तगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनीता अग्निहोत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत आदि जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें