फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्भवती महिला को सांप ने डसा, समय पर इलाज से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में शनिवार को घर में काम कर रही एक 30 वर्षीय महिला सुमई को सांप ने डस लिया लेकिन परिजनों ने बिना देर किए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करा दिया।
विज्ञापन

समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। डॉक्टर्स का कहना है कि अधिकांश मामलों में झाड़ फूंक के चक्कर में मरीज को समय पर उपचार न मिलने पर जान जाती है। पीड़िता के पति मोहसिन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी सुमई घर में रोजमर्रा का काम कर रही थी। इस दौरान काले रंग के एक सांप ने सुमई के हाथ पर काट लिया। अचानक दर्द के साथ चीखने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत सांप की तलाश की, लेकिन वह नजर नहीं आया और आसपास छानबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला।
घटना से घबराए परिजन तुरंत सुमई को कैराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले इलाज और निगरानी के बाद महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि परिजनों को सलाह दी गई है कि अगर कोई भी तकलीफ महसूस हो तो दोबारा अस्पताल से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें