फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
बिडौली सादात में गिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार बाल-बाल बचा, मलबे में दबा घर का सामान
विज्ञापन

- बिडौली सादात में बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिडौली। ग्राम बिडौली सादात में शनिवार को जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से घर का सामान, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुएं मलबे में दब गईं।
पीड़ित रजब अली पुत्र जमील शाह ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसके चलते शनिवार को अचानक पूरा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन

रजब अली ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मकान गिर जाने से उसके परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल गृहस्थी का सामान पड़ोसियों के यहां सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है। उधर, जिलाधिकारी आलोक यादव ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें