फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब

Wed, 22 Jul 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
शामली। गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट वृंदावन के मार्गदर्शन में बीते मंगलवार को शामली में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ का रस्सा खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल पर भगवान जगन्नाथ, बलराम और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। रथ पूजन भी संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ गीता-भागवत प्रचार सेवा ट्रस्ट वृंदावन के संस्थापक कृष्ण वेदांत तेजस्वी महाराज ने किया।
शामली नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और उनकी पत्नी मीनू संगल ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा मंडी परिसर में निकाली गई। रथ के आगे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। उन्होंने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

रथयात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से भी गुजरेगी। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें सविता वैष्णवी, मोनिका वैष्णवी और आकांक्षा वैष्णवी शामिल थीं। प्रवीण वैष्णव, रोहित वैष्णव, सीमा वैष्णवी, रजनी राजपाल वैष्णव, गीता, आशा और मुक्ता वैष्णव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें