फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंख के खेत में खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ईख के खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव में सुबह खेत जा रही युवती को गांव के तीन युवकों ने ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती घर से गोबर लेकर निकट ही खेत में डालने जा रही थी। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे खेत में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पक्ष के साथ पूर्व में मुकदमेबाजी चल रही है। घटना की जांच की जा रही है। एसपी नित्यानंद राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें