फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: 11 हजार लाइन की चपेट में आया किसान, मौत से परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 10 May 2024 01:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो और पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में खेत पर पानी चलाने के दौरान किसान 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। जिसके चलते किसान की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी लगने पर किसान के परिवार के लोगो नें जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


उधर, अधिकारीओ नें मौके पर पहुंच कर परिवार के लोगों को समझाया और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव सुन्ना निवासी 65 वर्षीय किसान महक सिंह सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में पानी चलाने के लिए जा रहा था। परिजनों के अनुसार, उसके खेत से 11 हजार की लाइन निकली हुई है। जिसका तार लटका हुआ था। अचानक किसान विधुत लाइन की चपेट में आ गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजन वापस मृतक किसान के शव को लेकर गांव आ गए। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों में गहरा रोष बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधुत विभाग से किसान परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग है। घटना को लेकर किसान मौके पर डटे हुए हैं। इसके बाद विद्युत विभाग व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाकर शांत किया। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें