फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बेरहमी से पीटा: विरोध करने पहुंचे परिजनों पर भड़के प्रधानाचार्य, फिर आपा खोया, जमकर की गाली-गलौज

Fri, 10 May 2024 12:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा चार की छात्रा को पीटने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजन शिकायत करने पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। प्रधानाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शामली में कक्षा चार की छात्रा को पीटने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के जलालाबाद में पाठ न सुनाने पर गुस्साए प्रधानाचार्य ने कक्षा चार की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की। घटना का विरोध करने पहुंचे परिजनों के साथ भी प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी मनोज पांचाल की पुत्री मानवी गांव के ही प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार को जब मानवी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तो उसी वक्त स्कूल के प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी ने मानवी से कुछ सवाल पूछे। जिनका जवाब मानवी नहीं दे पाई।

विज्ञापन

आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य ने उत्तेजित होकर डंडे से मानवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में मानवी की पीठ पर चोट के गंभीर निशान व घाव बन गए। घर पहुंच कर मानवी ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
विज्ञापन

वहीं, परिजन जब विरोध करने पहुंचे तो वहां भी प्रधानाचार्य ने अभद्रता करते हुए परिजनों को भगा दिया। पिता मनोज ने थाने में तहरीर देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ करवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य की अभद्रता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें