फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायलम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। खानपुर पुलिया के पास मंगलवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से अंतरराज्यीय चोर गिरोह का इनामी अकबरपुर सुनहैटी निवासी इस्लाम घायल हो गया।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि थानाभवन पुलिस और एसओजी खानपुर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की तलाश में खड़ी थी। इसी बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। इशारा करने के बाद भी उसने बाइक को नहीं रोका। पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने खुद का नाम इस्लाम उर्फ काला पुत्र यामीन निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहैटी थाना कैराना बताया, जो 25 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने 22 अक्तूबर को बुटराड़ा में फैक्ट्री के पास लगे टावर से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनामी की निशानदेही पर टावर से चोरी किए गए दो बैट्रे, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
इनामी के साथी राशिद, फुरकान, मुस्सैयद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें