फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Wed, 19 Aug 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश गौतम। पुलिस
विज्ञापन
शामली। सिंभालका अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौतम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, चार कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बरामद बरामद हुई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पांच जुलाई की रात लिलौन निवासी रविंद्र कुमार के घर के बाहर गौतम और विनीत उर्फ सोनी गाली-गलौज कर रहे थे। रविंद्र के विरोध करने पर दोनों ने उस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने विनीत उर्फ सोनी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गौतम वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।


आरोपी पर 13 मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गौतम के खिलाफ शामली जिले के विभिन्न थानों में हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो हत्या के मुकदमे, दो आर्म्स एक्ट, एक गैंगस्टर एक्ट और एक एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है। वर्ष 2009 से उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें