हादसे में मरे कांधला निवासी साहिल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
शामली, कांधला। बहन व बुआ के घर ईदी देने जा रहे बाइक सवार 27 वर्षीय कपड़ा व्यापारी साहिल की जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।
कस्बा कांधला के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार काॅलोनी निवासी साहिल रविवार देर शाम घर से बाइक पर सगी बहन व बुआ को ईदी देने के लिए गया था। जब वह जनपद मुजफ्फरनगर के गांव नीमखेड़ी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर साहिल की मौत हो गई। अन्य घायलों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार को युवक का शव घर लाया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया है। युवक की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गई।