11 दिनों में 97 करोड़ का किसानों को हुआ भुगतान
शामली। जिले की चीनी मिलों ने दिवाली के मौके पर पिछले 11 दिनों में 97 करोड़ 44 लाख रुपये का किसानों को भुगतान किया है। अभी भी किसानों का मिलों पर पिछले सत्र का 374 करोड़ रुपये 29 लाख 15 हजार रुपये बकाया है।
डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली मिल ने 26 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक बकाया 35 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान, ऊन मिल द्वारा दो मार्च से लेकर गत 15 मार्च तक का 25 करोड़ रुपये, थानाभवन मिल ने एक मार्च से लेकर गत 17 मार्च तक 37 करोड़ 44 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि थानाभवन मिल का 11 मार्च से लेकर 17 मार्च तक का भुगतान किसानों को 12 नवंबर तक प्राप्त हो जाएगा। अभी फिलहाल पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान किसानों को नहीं किया जाएगा।
पिछले सत्र का जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान-
मिल- ------- अवेशष गन्ना भुगतान--
शामली- -130 करोड़ 10 लाख 46 हजार रुपये
ऊन -- -92 करोड़ 55 लाख 26 हजार रुपये-
थानाभवन- -131 करोड़ 63 लाख 43 हजार रुपये
कुल बकाया-- - 374 करोड़ 29 लाख 15 हजार रुपये-