राजकुमार शर्मा को मिलेगा पुलिस पदक
शामली। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए शामली जनपद में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का चयन हुआ है। वह इन दिनों झिंझाना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शामली जिले में रहते हुए उन्होंने कई इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की तथा अन्य भी सराहनीय कार्य किए। इसके लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक उनको दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पदक मिलने से शामली जनपद पुलिस का सम्मान बढ़ेगा।
तमंचा और डोडा पोस्त सहित दबोचा आरोपी
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने सोमवार रात मोहल्ला सरवरपीर के पास से जीशान पुत्र रईस निवासी आजाद चौक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस के अलावा 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि आरोपी जीशान को बुुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।