रोटरी क्लब मिड टाउन और विदुल आईएएस अकादमी की ओर से चल रहे 21 दिवसीय ब्यूटी एजूकेशन प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में स्वाति को बेस्ट ट्रेनी घोषित किया गया। प्रशिक्षण दल की ओर से राजेश तरार और जितेंद्र धामा को भी क्लब ने सम्मानित किया।
झिंझाना रोड पर विदुल आईएएस अकादमी में आयोजित समापन समारोह के दौरान अतिथि आशु जैन ने कहा कि सफल व्यक्ति के जीवन में कहीं न कहीं संघर्ष का दौर अवश्य रहता है। कठिनाई से जो घबरा गया। वह सफलता का स्वाद कभी नहीं चख सकता। प्रशिक्षक अजय कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए कौशल के साथ सभी प्रतियोगी अपने भविष्य में आगे बढ़े। रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. अजय बाबू शर्मा ने प्रोजेक्ट के लिए निशुल्क संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आशु जैन का आभार प्रकट किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव जैन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को अच्छे संसाधन उपलब्ध कराए है। क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल तायल और अगले वर्ष के क्लब अध्यक्ष अखिल तायल और प्रोजेक्ट को-चेयरमैन दीपक कौशिक ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में गोपाल मित्तल, आलोक जैन, चंचल जैन, डॉ. गौरव अग्रवाल, रजत गर्ग, अंकुर आर्य, अनुज अग्रवाल, मानव ऐरन, निखिल ऐरन, सुभाष धीमान, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विनीत चौधरी, संचित शर्मा आदि मौजूद रहे। क्लब सचिव डॉ. रितिनाथ शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।