करंट लगने से किशोरी की मौत
कैराना।
ई रिक्शा की बैट्री में चार्जर के तार लगाने के दौरान करंट लगने से किशोरी की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
कैराना कस्बा के मोहल्ला गुलशननगर निवासी फूल हसन ई रिक्शा चालक है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूल हसन की बेटी आमना (15) ई रिक्शा की बैट्री में चार्जर के तार लगा रही थी। इसी दौरान आमना को करंट लगा तथा वह दूर जाकर गिरी। चीख सुनाई देने पर परिजनों ने उसे देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गमगीन माहौल में कब्रिस्तान ले जाकर उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
बाइक चोरी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी सादिक ने मंगलवार को बाईपास पर पोल्ट्री फार्म में निर्माण करने गया था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। सादिक ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।