फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे बन गए बच्चें की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर जहानपुरा गांव से महिला को ई रिक्शा में कैराना लाया जा रहा था। मार्ग की जर्जर हालत के कारण गड्ढे में धचकी लगने की वजह से बच्चे की पेट में ही मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल गेट पर महिला ने ई रिक्शा में ही मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे जहानपुरा निवासी मोहसिना को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने ई रिक्शा बुलाई और उसको कैराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। जहानपुरा गांव से कैराना बाईपास से वह एसबीआई वाले रास्ते की तरफ जा रहे थे, तो वह रास्ता जर्जर हालत में था। इस कारण ई रिक्शा गड्ढों से होकर निकालनी पड़ी। सरकारी अस्पताल के गेट पर पहुंचते पहुंचते महिला की हालत बिगड़ गई और उसने गेट पर ई रिक्शा में ही मृत बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि सड़क के गड्ढों के कारण महिला के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। उधर, स्टाफ नर्स नरेश ने बताया कि महिला ने मृत बच्चे को अस्पताल से बाहर ही ई रिक्शा में जन्म दे दिया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें