फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक दिवस में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

किसान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने किसानों को किसान बीमा सहित फसलों में होने वाले कीट रोगों के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को कांधला ब्लाक कार्यालय परिसर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम शिव बहादुर सिंह ने कहा कि कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर कृषक के आश्रितों को कृषक बीमा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ लेना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को गन्ना बुवाई के साथ ही फसल को कीट एवं रोग से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक मांगेराम, विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी विजयपाल, जिला गन्ना अधिकारी अनिल, जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार, बीडीओ राजेश कुमार कुरील सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं हो रहा किसानों की समस्याओं का समाधान
किसान दिवस में मौजूद गांव नाला निवासी किसान मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि इससे पूर्व में हुए किसान सम्मेलन में किसानों की ओर से रखी गई समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। उन समस्याओं पर क्या कार्रवाई हो पाई, इसके जवाब में अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें