शामली। जनपद में दस सीटों के लिए होने वाली विद्याज्ञान स्कूल की कक्षा छह की प्री-प्रवेश परीक्षा में दोनों पाली में 910 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। प्रवेश के लिए जिले में 1529 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी की देखरेख में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई।
रविवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा दो पाली में हुई। सुबह की पाली 10.30 से 12.30 तक हुई। प्री-प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही बच्चों का प्रवेशपत्र चेक किया गया।
सुबह की पाली में बालिका वर्ग की परीक्षा हुई, जिसमें 786 बालिका पंजीकृत रहीं, जिनमें से 505 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। केेवल 281 ही बालिकाओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बालक वर्ग की परीक्षा हुई। 743 में से 405 ने परीक्षा छोड़ दी। केवल 338 बालक ने ही परीक्षा दी। विद्याज्ञान स्कूल से मीनाक्षी और अनुज मौजूद रहे।