फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अध्यक्ष के 10 पदों पर 105 और 173 वार्ड में 887 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
- अध्यक्ष पद के 17 और सदस्य पद के 42 नामांकन हुए वापस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के 10 पदों के लिए अब 105 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 173 वार्डों में 887 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 4 मई को जिले में मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
नगर पालिका शामली में भाजपा से अरविंद संगल, गठबंधन से विजय कौशिक, बसपा से धर्मवीर निर्वाल और आप से पंकज पत्नी संजय मलिक मैदान में है। इसके अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कैराना में गठबंधन का कोई प्रत्याशी नहीं है। यहां से भाजपा से चौधरी सेठपाल, कांग्रेस से सलीम अहमद और आप से असगर हैं। इसके अलावा 11 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर, राशिद अली, शमशाद अंसारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हैं। कांधला में गठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। सपा से नजमुल इस्लाम और रालोद से मिर्जा फैसल बेग ने नामांकन किया है। भाजपा से नरेश सैनी मैदान में हैं।
विज्ञापन

थानाभवन नगर पंचायत में भाजपा से अंजलि देवी, बसपा से मीना देवी, गठबंधन से महमूना और आप से शमा नाज चुनाव लड़ रहे हैंं। जलालाबाद में भाजपा से बबली कश्यप, बसपा से जहीर मलिक और गठबंधन से अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मैदान में हैं। गढ़ीपुख्ता में भाजपा से नरेश सैनी, बसपा से सरफराज, गठबंधन से प्रमोद कुमार और आप से राजेंद्र कुमार मैदान में हैं। एलम में भाजपा से सुमन देवी चुनाव लड़ रही हैं। जबकि सुनीता देवी, दीपा पंवार, अंजलि पंवार आदि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। बनत नगर पंचायत भाजपा से बबली देवी पत्नी वीरपाल और गठबंधन से कुसुम पत्नी धर्मवीर चुनाव लड़ रही हैं। बाकी 10 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
ऊन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सतेंद्र चिकारा, गठबंधन अशोक चौधरी, बसपा विनय कौशिक, जबकि सतीश और प्रदीप चौधरी हैं। झिंझाना नगर पंचायत में भाजपा से सुरेश कश्यप, गठबंधन से आदिल नवाज और नौशाद व हाजी फिरोज खान निर्दलीय हैं।
अध्यक्ष पद पर गढ़ीपुख्ता में 9, झिंझाना में 16 व ऊन में 12 प्रत्याशी
ऊन। नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत से सदस्य पद के लिए सभी 43 नामांकन सही पाए गए थे। नाम वापसी में एक सदस्य पद के उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया अब 42 उम्मीदवार मैदान में रह गए। गढ़ीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए सभी 11 नामांकन पत्र सही पाए गए थे अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवारों नजरुदीन व गिरी ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए अब चुनाव मैदान में 9 प्रत्याशी रह गए हैं।



झिंझाना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु सभी 17 नामांकन सही पाए गए थे अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र पुत्र ताराचंद ने अपना नामांकन वापस ले लिया अब 16 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं व झिंझाना नगर पंचायत में सदस्य पद हेतु सभी 56 नामांकन सही पाए गए थे वार्ड 2 से प्रत्याशी अंजलि ने अपना नामांकन वापस ले लिया अब सदस्य पद के लिए 55 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन




नगर पंचायत ऊन से सदस्य पद हेतु सभी 54 प्रपत्र सही पाए गए थे 4 सदस्यों ने नाम वापस ले लिया आप 50 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के सभी 19 नामांकन सही पाए गए थे। जिनमें से 7 उम्मीदवारों राजवीर, ममता देवी, उर्मिला, जितेंद्र गोयल, सत्येंद्र गोयल, नीरज कुमार, विद्यावती ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए अब मैदान में 12 प्रत्याशी बचे हैं जिनके बीच मुकाबला होगा।
निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी

निकाय अध्यक्ष सभासद

शामली नगर पालिका 9 155

कैराना नगर पालिका 15 225

कांधला नगर पालिका 11 87

थानाभवन नगर पंचायत 10 95

बनत नगर पंचायत 10 66

एलम नगर पंचायत 9 37

जलालाबाद नगर पंचायत 5 71

गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत 9 42

ऊन नगर पंचायत 11 54

झिंझाना नगर पंचायत 16 55

कुल 105 887
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें