फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त 84 गांवों का होगा सर्वे

Sat, 21 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शामली, थानाभवन ब्लाक के खुले में शौच मुक्त हो चुके 84 गांवों का यूनिसेफ की ओर से दिल्ली की तरू संस्था 23 जनवरी से सर्वे करेगी। टीम शौच मुक्त हो चुके गांवों के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों  समेत गांव के शौचालयों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में शामली, थानाभवन ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों को  दिल्ली की संस्था तरू प्रमुख शिल्पा पोडवाल ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जिले के शामली, थानाभवन ब्लाक के खुले में शौच मुुक्त हो चुके 84 गांवों का उनकी टीम मौके पर जाकर सत्यापन करेगी। टीम यह भी  जानकारी प्राप्त करेगी कि मौके पर शौचालय बने हैं या नहीं। खुले में कोई व्यक्ति शौच कर रहा है अथवा नहीं। 

बैठक में मुख्य रूप से शामिल होने वालों मंें एडीओ भूपेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विजेंद्र सिंह,  ग्राम विकास अधिकारी ऊन इसरा खान, स्वच्छ भारत मिशन के खंड प्रेरक जिला समन्वयक राजकुमार, सचिन वर्मा, सहारनपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत अनिल कुमार सिंह, मुरादाबाद मंडल के उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह, बिजनौर जिले के जिला समन्वयक लव कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें