फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे पहुंचे पर जैनमुनि सौरभ सागर महाराज का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मुनि सौरभ सागर महाराज का स्वागत
विज्ञापन

जलालाबाद। अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में जैन मुनि 108 सौरभ सागर महाराज का मंगल प्रवेश बैंडबाजे की धार्मिक धुनों व पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस मौके पर नगर चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के साथ प्रबंधक कमेटी के सदस्य व काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद अतिशय क्षेत्र में 13 मार्च से 21 मार्च तक फाल्गुन अष्टानिका पर्व एवं सिद्ध चक्र, महामंडल विधान और विश्व शांति हेतु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए जैन मुनि 108 सागर जी महाराज द्वारा रविवार सुबह सात बजे जलालाबाद नगर की सीमा में प्रवेश किया गया। नगर चेयरमैन अब्दुल गफ्फार व कस्बेवासियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंदिर कमेटी द्वारा बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा की गई। मंदिर में प्रवचन देते हुए कहा कि जलालाबाद में बाबा के दर्शन मात्र से ही भक्त की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस क्षेत्र में आकर सभी श्रद्धालुओं को हृदय से भगवान पार्श्वनाथ की स्तुति करनी चाहिए। इस अवसर पर कैलाशचंद जैन, सतेंद्र जैन, तरूण जैन, धनप्रकाश जैन, उमेश जैन, राकेश जैन, सुशील जैन, सतेंद्र जैन, प्रदीप जैन, जेके जैन, सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, राहुल जैन, सनत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें