फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग
विज्ञापन

कांधला।
कस्बे के रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर अभिभावकों ने सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग की है।
कस्बे के रेलवे रोड पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कस्बे और क्षेत्र के गांवों की छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। अभिभावक अपनी बेटियों को कालेज भेजकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन महाविद्यालय में सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। अभिभावक देवेंद्र, ईश्वर, राहुल, उपेंद्र, अमित, सुखबीर सिंह आदि ने कांलेज प्रशासन और जिलाधिकारी से कालेज के मुख्य गेट पर सुरक्षागार्ड की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है। गेट पर आने जाने वाले का नाम, पता और पूरी जानकारी लेने के बाद ही महाविद्यालय में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। गेट पर सुरक्षा गार्ड न होने के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से महाविद्यालय में घुसकर किसी घटना को अंजाम देकर फरार हो सकता है। इस मामले में महाविद्यालय प्राचार्य अतुल शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही महाविद्यालय के गेट पर सुरक्षा गार्ड को तैनात कराया जाएगा।
सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव गंगेरू में मैसर्स दीनदयाल हथकरघा उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड के सभापति और उपसभापति का शुक्रवार को चुनाव हुआ। दोनों पदों के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने सभापति के पद पर सरवर अली अंसारी और उप सभापति के पद पर ताहिर अली को निर्विरोध विजयी घोषित किया। इस मौके पर समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर घायल किया
कांधला। गांव गंगेरू निवासी आरिफ ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के दो लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पी़ड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें