शामली। उप कृषि निदेशक डॉक्टर शिव कुमार केसरी ने बताया कि जिले में 15 डीसी सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। पंजीकृत किसानों का पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ और पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सोलर फोटो वालटैइक इरीगेशन पंप योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में पंजीकृत किसानों पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ-पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में 15 डीसी सोलर पंप का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि छह इंच व्यास की क्रियाशील बोरिंग के लिए तीन एचपी (डीसी) समरसेबिल पंप हेतु उपयुक्त है। योजना में ऐसे किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराएं जाएंगे, जो वर्तमान में डीजल पंप सैट के द्वारा सिंचाई कर रहे है या उनके पास सिंचाई हेतु ऊर्जा का कोई स्रोत उपलब्ध नहीं है। किसानों को 56,850 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कृषक अंश के रूप में छह मार्च तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराना होगा। इसके बाद ही किसानों को सोलर पंप का लाभ मिल सकेगा।