फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

चौसाना। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे लोगों को तटबंध टूटने की फिक्र भी सताने लगी है। चौसाना के भड़ी में लोगों का कहना है कि जलस्तर फिर से लगातार बढ़ रहा है। मानसून के दौरान हुई बारिश के कारण भी जलस्तर बढ़ा था।
विज्ञापन

चौसाना के गांव भड़ी के लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। भड़ी से मंगलौरा तक यमुना क्षेत्र लगता है। जहां लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है और तटबंधों के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को खतरा है कि कही पानी के बढ़ने से कमजोर पड़े तटबंध टूट ना जाए, जिससे बाढ़ जैसे हालात फिर से ना बन जाए। लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान अधिक पानी आने के डर से प्रशासन द्वारा तटबंधों की मरम्मत कराई गई थी, जिससेे बरसात में कोई दिक्कत नहीं हो सकी। आरोप है कि पानी के बहाव के कारण तटबंध कमजोर पड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली की दुरुस्त व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें