फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पा ने लगाया एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला सरवरपीर बनखंडी में बवाल के मामले में हुई कार्रवाई को रालोद सांसद ने एक पक्षीय करार दिया है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है, जिस कारण एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली और दूसरे पक्ष से रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

रविवार रात मोहल्ला सरवरपीर बनखंडी में हुई घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से विकास उर्फ विक्की की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और सपा नेता राशिद पहलवान को गिरफ्तार भी कर लिया। उधर, सोमवार दोपहर कैराना से रालोद सांसद तबस्सुम हसन कुछ समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। एसपी दिनेश कुमार से मुलाकात करके सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि घटना में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। यदि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी ने भरोसा दिया कि घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सपा शामली नगराध्यक्ष राशिद अली चौहान के कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें सरवरपीर बनखंडी की घटना में राशिद पहलवान के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर रोष जताया गया। सपाइयों ने कहा कि कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जबकि घटना का कारण मामूली विवाद था। आरोप है कि बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पथराव और फायरिंग की। समाजवादी पार्टी की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी दल या धर्म का हो। बैठक में राशिद अली चौहान, सचिन राणा, असलम प्रमुख, शमशाद अली, खुशनुद अली, जाबिर अब्बासी, शकील अहमद, गुलजार अहमद सभासद, गुलजार अहमद उर्फ तितर सभासद, नदीम अहमद, इस्लाम एमडी, आरिफ सिद्दीकी और वसीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें