फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में अवनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेंट आरसी कांवेन्ट स्कूल में विद्यार्थियों में देश भक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के प्रति अपने भक्तिभाव को प्रकट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अरविंद संगल एवं प्रधानाचार्या मीनू संगल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि वर्तमान समय में युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए हमें युवाओं में देशभक्ति की भावना का विकास करना चाहिए। जिससे कि बच्चे आगे चलकर देश की तरक्की एवं सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ए मेरे वतन के लोगों, मेरे देश की धरती, देश रंगीला, कर चले हम फिदा आदि देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में अवनी ने प्रथम, वंश ने द्वितीय व गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। मौके पर सीमा राणा, आशा सेठ, निशा शर्मा, सुरक्षा, कविता संगल, एकता अरोरा, नवनीत कौर, आरती कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें