जलालाबाद। कस्बे में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं की बुधवार को बैठक पाल धर्मशाला मेें आयोजित होगी। जिसमें पार्टी संबंधी नीतियों व बूथ प्रमुखों के कार्य तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तह कैसे पहुंचे आदि पर विचार किया जाएगा। कार्यों की समीक्षा होगी। बैठक में जिला प्रभारी अनिल खेड़ा व महामंत्री आनंद पुंडीर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित होंगे। जानकारी भाजपा नेता बॉबी शर्मा ने दी।